भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवम्बर को खत्म हो रही है। जिसके बाद अभ्यर्थी 1 दिसम्बर 2022 तक फीस जमा कर सकेंगे। इस बार एसएससी 45,284 पदों पर भर्ती का आयोजन कर रहा है। पहले ये पद 24,369 थे जिनमें हाल ही में आयोग ने करीब 21 हजार पद बढ़ा दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी से आवेदन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म में गलती हो गई है। तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन सभी अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आवेदन में सुधार का एक अवसर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग द्वारा एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। जिसमें ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। अगर आप भी एसएससी जीडी भर्ती 2022 की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की SSC GD Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अनुसार एसएससी जनरल ड्यूटी (GD) 2022 परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जानी है। जिसके लिए आयोग अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी कर देगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व परीक्षा शहर आदि की जानकारी मिलेगी।
आयोग ने इस बार CBT के पैटर्न में भी बदलाव किया है। जिसके अनुसार अब अभ्यर्थियों से सीबीटी परीक्षा में 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। GD कॉन्स्टेबल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं, इसलिए यह संभव है की इसमें दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के एक समान मार्क्स आ जाए। अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो इनमें से सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए टाई ब्रेकिंग फार्मूला लगाया जाएगा। इस फॉर्मूले के मुताबिक अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स एक जैसे आते हैं, तो सबसे पहले उनके CBT के पार्ट A के मार्क्स देखे जाएंगे और ज्यादा मार्क्स वाले अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी। अगर इसमें भी अभ्यर्थियों के मार्क्स समान आ जाते हैं तो उनके CBT के पार्ट B को देखा जाएगा। पार्ट B में भी अंकों के समान होने की स्थिति में अभ्यर्थियों की जन्मतिथि देखी जाएगी और अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को नौकरी मिलेगी। अगर अभ्यर्थियों की जन्मतिथि भी समान होती है तो उनके नाम का पहला अक्षर देखा जाएगा और जिनका नाम अल्फाबेट के अनुसार पहले आएगा उसे नौकरी मिलेगी।
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ SSC GD, SSC CGL, UP Constable और CTET की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता एप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।