फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD 2022 : 30 नवंबर तक होंगे आवेदन, जानिए सीबीटी में कितने होंगे पास, कटऑफ का क्या रहेगा गणित

Thu, 24 Nov 2022 03:22 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्तूबर 2022 से शुरू हुई थी और यह 30 नवंबर तक चलेगी।
 
विज्ञापन
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्टूबर 2022 से की थी जोकि 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। GD कॉन्स्टेबल की होने वाली भर्ती के जरिये BSF में 10,497, CRPF में 8,911, असम राइफल्स में 1697, ITBP में 1613, SSB में 1284, SSF में 103 तथा CISF में 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के अंतिम समय का इंतजार किये बिना इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। वहीं आयोग ने इस बार GD कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव भी किया है। इसलिए इसमें चयनित होने के लिए यह जरूरी है कि आप अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता की SSC GD Free E Book: Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

CBT में कितने होंगे पास :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 10 जनवरी 2023 से आयोजित की जाने वाली CBT परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती की CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के आठ गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है और इन्हें PET/PST के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग तकरीबन 1.90 लाख से 2 लाख अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए SSC बुला सकता है।

इसके लिए क्या होगा कटऑफ का गणित :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के जरिए कुल 24369 पदों को भरा जाना है। हालांकि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या GD कॉन्स्टेबल की पिछली कुछ भर्तियों की तुलना में बेहद कम है। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के जरिये 25,271 और GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 के जरिये 54,953 पदों पर भर्ती की जानी थी। इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या के कम होने का सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों पर पड़ेगा और GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में 2 से 3 मार्क्स अधिक रह सकता है। गौरतलब है की GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2015 में उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 66.11 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65.74 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63.13 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58.98 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 53.37 मार्क्स रहा था।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, SSC CGL, UP Constable और CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें