फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी: जेई-सीपीओ और सीएचएसएल की परीक्षा तिथियां घोषित, दो नवंबर से होगी शुरुआत, जानें कब कौन सी परीक्षा

Thu, 01 Oct 2026 06:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एसएससी ने वर्ष 2026 की 3 बड़ी भर्तियों (JE, CPO SI और CHSL) की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। नंबर की शुरुआत में ही परीक्षा का दौर शुरू हो जाएगा। एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा 2 से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। सीपीओ और सीएचएसएल की परीक्षा कब से कब तक होगी?
 
विज्ञापन
SSC JE, CPO, CHSL Exam Dates Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने नवंबर और दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JE), दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (CPO SI) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) की परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) मोड में आयोजित की जाएंगी।   

विज्ञापन

 

कब-कौन सी परीक्षा?

आयोग के ताजा कार्यक्रम के अनुसार एसएससी जेई-I की परीक्षा 2 से 6 नवंबर, सीपीओ एसआई पेपर-I की परीक्षा 20 से 28 नवंबर और सीएचएसएल टियर-I की परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है।
 
भर्ती परीक्षा चरण/मोड परीक्षा तिथि
SSC JE 2026 Paper-I (CBE) 2 से 6 नवंबर 2026
SSC CPO SI 2026 CBE 20 से 28 नवंबर 2026
SSC CHSL 2026 Tier-I (CBE) 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026

 

जेई के 1,748 पदों पर भर्ती

SSC JE 2026 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1,748 अस्थायी पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित पद शामिल हैं।

सीपीओ एसआई के 1,871 पदों पर भर्ती

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एसएससी ने 2026 में कुल 1,871 पदों की घोषणा की है। इसमें दिल्ली पुलिस, CAPFs और CISF में संबंधित SI पद शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल में 2,536 पद

SSC CHSL 2026 भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में करीब 2,536 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें मुख्य रूप से LDC/JSA और DEO जैसे पद शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2026 है। टियर-1 परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए दो महीने से भी कम समय रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें