फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी: जेई और दिल्ली पुलिस एसआई की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, कैलेंडर में नोट करें नई तारीखें, देखें शेड्यूल

Mon, 26 Oct 2026 07:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एसएससी ने 26 अक्तूबर 2026 को जारी नोटिस में दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन की जानकारी दी है। जारी नोटिस के मुताबिक, एसएससी जेई 2026 और दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ एसआई परीक्षा की तारीखों में संशोधन हुआ है। जानें कब होगी परीक्षा...
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग की ओर से 26 अक्तूबर 2026 को जारी शुद्धिपत्र के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JE) 2026 और दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ एसआई 2026 भर्ती का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, जेई परीक्षा का पेपर-I नवंबर में दो अलग-अलग समयावधियों में आयोजित किया जाएगा, जबकि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगी।

SSC Revised Exam Date 2026: पुरानी और नई तारीखें

आयोग के नए नोटिस में दोनों परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित तारीखें दी गई हैं।

परीक्षा का नाम पुरानी तारीख नई तारीख
एसएससी जेई 2026 2 से 6 नवंबर 2026 2 से 6 नवंबर 2026 और 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026
दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ या सीपीओ 20 से 28 नवंबर 2026 23 से 28 नवंबर 2026
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती की जानकारी

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में इंजीनियरिंग पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संबंधित पद शामिल होते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी
विवरण जानकारी
भर्ती का नाम एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026
पद जूनियर इंजीनियर (JE)
इंजीनियरिंग शाखाएं सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल
परीक्षा का चरण पेपर-I
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBE)
नई परीक्षा अवधि 2–6 नवंबर और 30 नवंबर–1 दिसंबर 2026

SSC Delhi Police SI Recruitment 2026: सब-इंस्पेक्टर भर्ती

इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति की जाती है।
विवरण जानकारी
भर्ती का नाम SSC SI / CPO Examination 2026
पद सब-इंस्पेक्टर
विभाग दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षण
पुरानी परीक्षा अवधि 20–28 नवंबर 2026
संशोधित परीक्षा अवधि 23–28 नवंबर 2026
आवेदन की स्थिति आवेदन की निर्धारित अवधि समाप्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें