SSC CHSL Exam Calendar सीएचएसएल परीक्षा मार्च में
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के शेड्यूल के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा-2022 नौ मार्च, 2023 से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय परीक्षा ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/ सांविधिक निकायों/ अधिकरणों आदि के लिए अवर मंडल लिपिक/ कनिष्ठ सचिवालय सहायक, और डाटा एंट्री ऑपरेटर की लगभग 4,500 रिक्तियां हैं।
SSC CGL Result सीजीएल परीक्षा परिणाम जल्द
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीजीएल यानी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-2 परीक्षा 2022 दो से सात मार्च तक आयोजित की जाएगी। आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ और विभिन्न संवैधानिक निकाय/ सांविधिक निकाय/ न्यायाधिकरण आदि संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के विभिन्न पदों को भरने के लिए एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा पिछले साल दिसंबर में आयोजित की गई थी और परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है।