SSC : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 01 अक्टूबर, 2019 से 31 मार्च, 2021 तक आयोजित होने वाली परीक्षा के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो एसएससी परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे हैं, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। SSC की तैयारी कर रहे युवा इस कैलेंडर के मुताबिक अपनी परीक्षा की तैयारी को एक अच्छी रणनीति के साथ कर सकेंगे।
आपको बता दें कि एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कंबाइन्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) टियर-1 परीक्षा 2019 के लिए अधिसूचना 22 अक्तूबर 2019 को जारी की जाएगी। सीजीएल सीबीटी परीक्षा 02 मार्च से 11 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी।
कंबाइंड हायर सेकंड्री परीक्षा -2019 (टियर-I) के लिए नोटिफिकेशन आयोग द्वार 03 दिसंबर, 2019 को जारी किया जाएगा। वहीं कंप्यूटर टेस्ट 16 से 27 मार्च, 2020 तक आयोजित की जाएगी। अन्य परीक्षा के पूरे शेड्यूल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अमर उजाला अयोजित करने जा रहा है SSC की तैयारी से संबंधित एक विशेष सेमिनार आपके शहर में, जिसमें SSC एक्सपर्ट्स करेंगे आपकी सभी समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान। सेमिनार मे हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें अभी।