SSC Exam 2025 Dates: कर्मचारी चयन आयोग ने जून के लिए एसएससी परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित कर दी हैं। जून 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए संभावित कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी कैलेंडर को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से जाकर देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "09.05.2025 को प्रकाशित वर्ष 2025-2026 के लिए परीक्षाओं के अस्थायी कैलेंडर के संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि आयोग ने अब जून 2025 में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।"
जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल डीओपीटी के लिए), एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) और एएसओ ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022-2024 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
जून 2025 में आयोजित होने वाली एसएससी परीक्षाएं:
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा तिथि
|
विवरण
|
|
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए)
|
15 जून 2025
|
पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
|
| SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए)
|
15 जून 2025
|
पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
|
|
ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022-2024
|
15 जून 2025
|
पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
|