SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी क्लर्क पदों के लिए एक विभागीय परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। यह परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है। इस भर्ती में केवल सरकारी विभागों में काम कर रहे योग्य कर्मचारियों (JSA/LDC) को ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 5 जून से 26 जून 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा पदोन्नति और चयन सूची में शामिल होने के लिए आयोजित की जा रही है।
| विभाग/संगठन | योग्यता |
|---|---|
| केंद्रीय पासपोर्ट संगठन | स्नातक + जूनियर पासपोर्ट सहायक पद पर 6 साल की सेवा |
| सशस्त्र बल मुख्यालय | JSA पद पर कम से कम 5 साल की सेवा (कुछ मामलों में 4 साल भी) |
| रेल बोर्ड सचिवालय | LDC/JSA पद पर 5 साल सेवा + टाइपिंग पास + अधिकतम आयु 50 वर्ष |
| केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण | LDC पद पर 5 साल की नियमित सेवा |
| केंद्रीय सतर्कता आयोग | JSA पद पर 5 साल की नियमित सेवा |
| भारत निर्वाचन आयोग | JSA/LDC पद पर 3–5 साल सेवा (नियम अनुसार) |
| भारतीय वन सर्वेक्षण | LDC/JSA पद पर 5 साल की सेवा |
| NTRO (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) | JSA/LDC पद पर 5 साल की सेवा |
| रक्षा संपदा महानिदेशालय | हिंदी टाइपिस्ट पद पर 5 साल की सेवा + आयु 45 वर्ष से कम |
| MSME मंत्रालय | LDC पद पर 5 साल की सेवा (लेवल-2) |
सबसे पहले उम्मीदवार को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बेसिक जानकारी भरनी होती है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलता है।
इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होता है। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और नौकरी से जुड़ी जानकारी सही-सही भरनी होती है। साथ ही जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने होते हैं।
अंत में आवेदन फॉर्म को अच्छे से चेक करके फाइनल सबमिट करना होता है। यदि कोई फीस लागू है तो उसका भुगतान करना होता है।