जनवरी में हुई थी परीक्षा
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा कई शिफ्टों में होने के कारण एसएससी ने अभ्यर्थियों के अंकों का सामान्यीकरण (Normalization) किया और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया।
न्यूनतम योग्यता अंक और कट-ऑफ का विवरण
आयोग के नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40%, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 35% और दिव्यांगों व भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए 30% निर्धारित किए गए थे।
| वर्ग |
न्यूनतम अंक |
| यूआर/ईडब्ल्यूएस |
40% |
| एससी/एसटी/ओबीसी |
35% |
| दिव्यांग/पूर्व सैनिक (ESM) |
30% |
पुरुष (ओपन) वर्ग की कटऑफ
पुरुष ओपन श्रेणी में कुल 4,288 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। आयोग ने बताया कि कई ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवार सामान्य वर्ग की कटऑफ पर भी सफल हुए हैं।
| वर्ग |
कटऑफ अंक |
चयनित उम्मीदवार |
| UR |
82.68883 |
909 |
| OBC |
82.23493 |
1,415 |
| EWS |
82.45562 |
674 |
| SC |
75.80478 |
947 |
| ST |
75.23629 |
183 |
| OH |
54.29567 |
160 |
पूर्व सैनिक (ESM) वर्ग का परिणाम
पुरुष पूर्व सैनिक श्रेणी में कुल 587 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस वर्ग में कटऑफ 30.11386 से 54.24541 अंकों के बीच रही।
महिला उम्मीदवारों की कटऑफ
महिला ओपन श्रेणी में कुल 2,342 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। महिला वर्ग में भी बड़ी संख्या में आरक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों ने सामान्य वर्ग की कटऑफ हासिल की है।
| वर्ग |
कटऑफ अंक |
| UR |
75.97928 |
| EWS |
75.97928 |
| OBC |
74.78426 |
| SC |
65.79382 |
| ST |
66.18663 |
| OH |
30.70125 |
51 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए
एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आयोग के अनुसार:
- 2 उम्मीदवारों के परिणाम संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोके गए हैं।
- 51 उम्मीदवारों के परिणाम परीक्षा में कथित गड़बड़ी के कारण प्रोसेस नहीं किए गए।
- 13 उम्मीदवारों को विभिन्न कारणों से परीक्षा से डिबार (प्रतिबंधित) किया गया है।
आगे क्या होगा?
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईएंडएमटी, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट में भाग लेना होगा। इन परीक्षाओं की तारीखें जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एनसीसी प्रमाणपत्र और आरआरयू डिग्री/डिप्लोमा के लिए मिलने वाले बोनस अंक अंतिम परिणाम में दस्तावेज सत्यापन के बाद ही जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, एसएससी जल्द ही अपनी वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और सभी उम्मीदवारों के अंक भी जारी करेगा।