SSC Delhi Police Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन सुधार की सुविधा 27 से 29 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध होगी।
इस भर्ती के तहत कुल 509 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें 341 पद पुरुषों के लिए और 168 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यूबीडी (लोकोमोटर विकलांगता 40% और उससे अधिक) वाले अभ्यर्थियों के लिए भी सरकारी नियमों के तहत आरक्षण का प्रावधान है।
12वीं पास करें आवेदन
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने यह न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पूरी कर ली हो।
आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी आवेदक का जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों- जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक तथा विभागीय उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतनी होनी चाहिए टाइपिंग गति
इस पद के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के साथ-साथ टाइपिंग कौशल भी प्रदर्शित करना होगा। उम्मीदवारों की अंग्रेजी में न्यूनतम टाइपिंग गति 30 शब्द प्रति मिनट अथवा हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होनी आवश्यक है। यह कौशल चयन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मानदंड माना जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.nic.in) पर जाएं।
- यदि आप नए यूजर हैं तो “New Registration” लिंक पर क्लिक करके बेसिक डिटेल्स भरकर पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।