फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस-CAPF में सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1800 से ज्यादा पदों पर करें आवेदन

Mon, 24 Jul 2023 11:53 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment: एसएससी ने सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसएससी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई) भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
SSC CPO SI 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक है।

विज्ञापन

एसएससी कैलेंडर 2023-24 के अनुसार एसएससी सीपीओ भर्ती की अधिसूचना 22 जुलाई 2023 को जारी हुई है। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए है। स्नातक उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में उप-निरीक्षक (कार्यकारी) और सीएपीएफ में उप-निरीक्षक (जीडी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण

एसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1876 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 109 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, 53 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में महिला एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं और शेष 1714 रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से अक्तूबर, 2023 में आयोजित होने वाली है।

आयु सीमा

एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ता की आयु 01 अगस्त, 2023 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने मूल विवरण का उपयोग करके चरण 1 पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।

  • अब अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • दिल्ली पुलिस या सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर 2023 के लिए फॉर्म भरें।

  • सबमिट किया गया फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें