फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police SI 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई की रिक्तियां जारी; सबसे अधिक वैकेंसी CISF में

Tue, 17 Feb 2026 11:44 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police, CAPF SI 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएफपीएफ एसआई भर्ती 2025 की संभावित रिक्तियां जारी कर दी हैं। सबसे अधिक रिक्तियां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 1,294 हैं। नीचे जान सकते हैं कि कौन सी फोर्स में कितनी वैकेंसी हैं।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police, CAPF SI 2025 Vacancy: एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए संभावित रिक्तियां जारी की हैं। आयोग ने श्रेणी-वार और विभाग-वार रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। कुल मिलाकर 3,073 रिक्तियां हैं। सबसे अधिक रिक्तियां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 1,294 हैं। 

 

विज्ञापन

किस फोर्स में एसआई की कितनी वैकेंसी?

  • दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में पुरुषों के लिए कुल 142 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 70 रिक्तियां हैं।
  • सीआरपीएफ (CRPF) में पुरुषों के लिए कुल 1,006 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 23 रिक्तियां हैं।
  • बीएसएफ (BSF) में पुरुषों के लिए कुल 212 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 11 रिक्तियां हैं।
  • आईटीबीपी (ITBP) में पुरुषों के लिए कुल 198 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 35 रिक्तियां हैं।
  • सीआईएसएफ (CISF) में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। पुरुषों के लिए कुल 1,164 और महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 130 रिक्तियां हैं।
  • एसएसबी (SSB) में पुरुषों के लिए कुल 71 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 11 रिक्तियां हैं।

इस प्रकार दिल्ली पुलिस में कुल 212 रिक्तियां हैं। इसके अलावा, केंद्रीय सशस्त्र बलों में कुल 2,861 रिक्तियां है, जिसमें से कुल 286 रिक्तियां भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस SI (Exe.) पुरुष - कैटेगरी वाइज

श्रेणी UR OBC SC ST EWS कुल
ओपन 50 27 15 8 14 114
Ex-Servicemen (Other) 3 2 1 0 - 6
10% Departmental 6 5 4 2 1 18
कुल 63 35 19 10 15 142 


CAPFs SI (GD) - पुरुष

बल का नाम UR OBC SC ST EWS कुल
CRPF 470 107 72 51 96 796
BSF 87 21 17 11 22 158
ITBP 85 18 9 32 19 163
CISF 313 116 90 134 70 723
SSB 30 27 15 73 28 173
कुल 1082 289 203 301 235 2110 


CAPFs SI (GD) - महिला

बल का नाम UR OBC SC ST EWS कुल
CRPF 10 2 3 2 11 28
BSF 4 1 3 1 11 20
ITBP 18 5 2 3 28 56
CISF 47 16 17 16 30 126
SSB 8 20 5 7 10 50
कुल 88 44 30 29 90 280 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें