संशोधित अंतिम परिणाम में क्या बदलाव हुआ?
एसएससी ने आंकड़ों की जांच के बाद अपने अंतिम परिणाम में कुछ सुधार किए हैं। पहले जिन 76 उम्मीदवारों को पद नहीं मिला था, उन्हें अब संशोधित मेरिट सूची में शामिल कर पद आवंटित कर दिया गया है। वहीं, पहले जिन 12 उम्मीदवारों को पद मिला था, उन्हें अब सूची से हटा दिया गया है क्योंकि वे परीक्षा की पात्रता शर्तों पर खरे नहीं उतरे।
इसके अलावा, 178 उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव किया गया है। इनमें से 177 उम्मीदवारों के परिणाम को अपडेट किया गया है, जबकि 1 मामले को रोक दिया गया है।