इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
जो उम्मीदवार SSC CPO आंसर की 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने आंसर की को चुनौती देने के लिए 27 दिसंबर 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो खुली रखी है।
अनंतिम उत्तरकुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न या उत्तर के लिए 50 रुपये की निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने लॉग-इन विवरण के जरिए रिप्रेजेंटेशन सबमिट करनी होगी।