फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Exam 2025: दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई के नोटिफिकेशन पर बड़ा अपडेट, अधिसूचना टली; आयोग ने बताया कारण

Mon, 16 Jun 2025 07:35 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CPO Exam Notification Postpone: कर्मचारी चयन आयोग ने 16 जून 2025 को एक नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की अधिसूचना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आयोग ने यह भी बताया कि इस भर्ती से जुड़ी नई तारीख अब यूजर डिपार्टमेंट से परामर्श के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CPO Recruitment Notification Postpone: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने 16 जून 2025 को एक नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की अधिसूचना फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

क्यों टली अधिसूचना? आयोग ने बताया कारण

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस और CAPF में SI भर्ती के लिए 16 जून को जारी होने वाली अधिसूचना अब प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई है। आयोग ने यह भी बताया कि इस भर्ती से जुड़ी नई तारीख अब यूजर डिपार्टमेंट (Delhi Police & CAPF) से परामर्श के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
 
विज्ञापन

SSC CPO Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स जल्द नोटिफिकेशन के साथ होंगी जारी

एसएससी सीपीओ भर्ती 2025 की वैकेंसी से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी। इस बार परीक्षा का आयोजन दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और BSF, CISF, CRPF, ITBP व SSB में सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार पिछली भर्ती के अनुसार अनुमान लगा सकते हैं। पिछले साल कुल 4187 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी और इस बार भी लगभग इतनी ही भर्तियां होने की संभावना है।

SSC CPO 2025 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एसएससी सीपीओ भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित योग्यता मानदंड पूरे करने होंगे। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। विशेष रूप से दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन कर रहे पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (मोटरसाइकिल और कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जो शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा की निर्धारित तिथि तक वैध हो। यदि ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें शारीरिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना और छूट की जानकारी आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें