SSC CPO Answer Key चुनौती देने की आखिरी तारीख 13 मई
एसएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट के साथ टेंटेटिव आंसर की अब वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। इसने आगे कहा कि 13 मई, 2023 को शाम चार बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।