फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी सीपीओ 2026 की सिटी स्लिप जारी: 21 हजार उम्मीदवारों के 10वीं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, आयोग ने क्या कहा?

Fri, 13 Nov 2026 07:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के करीब 21 हजार अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट अपलोड करने का निर्देश दिया है। परीक्षा 23 से 28 नवंबर तक होगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले उपलब्ध होंगे। इसी के साथ आयोग ने सिटी स्लिप आज जारी कर दी है।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने परीक्षा शहर की जानकारी, यानी सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने बताया है कि करीब 21,000 अभ्यर्थियों के मैट्रिक यानी 10वीं की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं।

विज्ञापन


ऐसे उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट SSC के उम्मीदवार पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन उम्मीदवारों को फिलहाल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन रिजल्ट की प्रक्रिया के दौरान किसी परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय में मार्कशीट अपलोड करना जरूरी है।

23 से 28 नवंबर तक होगी SSC CPO Paper 1 परीक्षा

एसएससी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के पेपर 1 का आयोजन 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश प्रमाणपत्र (Admission Certificate) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकेंगे।

परीक्षा से 2-3 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

आयोग के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र उनकी निर्धारित परीक्षा तारीख से लगभग 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से अपने अकाउंट में प्रवेश करके परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC CPO 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
एसएससी सीपीओ पेपर-1 परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026
10वीं की मार्कशीट अपलोड करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित अवधि परीक्षा से 2-3 दिन पहले

 

10वीं की मार्कशीट 20 नवंबर तक ऐसे करें अपलोड

जिन करीब 21 हजार उम्मीदवारों के मैट्रिक योग्यता संबंधी विवरण में गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा:

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. अपने उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. SSC CPO 2026 परीक्षा से संबंधित City Live / Admit Card Status पेज पर जाएं।
  4. अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट की कॉपी अपलोड करें।
  5. अपलोड की गई जानकारी की जांच कर प्रक्रिया पूरी करें।
  6. उम्मीदवारों को यह काम 20 नवंबर 2026 से पहले पूरा करना होगा।

एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालय ईमेल से भी कर रहे संपर्क

आयोग ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों के शैक्षणिक विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं, उनसे संबंधित एसएससी क्षेत्रीय कार्यालय ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर रहे हैं। इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी ईमेल आईडी नियमित रूप से चेक करनी चाहिए और आयोग की ओर से भेजे गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें