चार दिसंबर को इतने बजे तक खुली रहेगी विंडो
एसएससी की सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी। आयोग ने बताया है कि जो उम्मीदवार स्लॉट सिलेक्ट करेंगे, उनके लिए पसंदीदा परीक्षा शहर अलॉट करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
जो उम्मीदवार इस मौके का फायदा नहीं उठा पाएंगे, उन्हें दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) के लिए शेड्यूल नहीं किया जाएगा और उनके एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए जाएंगे।
जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जो उम्मीदवार 17 से 21 नवंबर तक सेल्फ-स्लॉटिंग सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाए, उन्हें फीडबैक मॉड्यूल के जरिए एक बार फिर अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का मौका दिया जा रहा है।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
एसएससी सीपीओ 2025 की सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर “CPO” या “SSC CPO 2025” सेक्शन देखें।
- वहां “City Intimation Slip / Admit Card” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डॉब डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद, लॉगिन करने के बाद आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।