कॉमन सेंस से दें रीजनिंग का जवाब
चूंकि परीक्षा में दसवीं स्तर के सवाल पूछे जाते हैं, तो स्वाभाविक है कि प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं होंगे। यदि आप औसत दर्जे के विद्यार्थी हैं, तो भी आसानी से उन्हें कर पाएंगे, बशर्ते आपका आपके दिमाग पर पूर्ण नियंत्रण हो। शांत दिमाग से पढ़ाई करें। पहले चरण के सामान्य बुद्धि व तर्क के प्रश्नों को हल करने के लिए अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल करें। इससे गलती होने की संभावना कम होगी।
जल्दबाजी न करें
गणित के सवालों को अच्छे से पढ़कर हल करने का प्रयास करें। कई बार जल्दबाजी में आप सवाल को ठीक से पढ़े बिना हल करने लगते हैं, ऐसे में चिह्न, अंक व प्रश्न की मांग को समझने में गलती हो सकती है। इसलिए किसी भी सवाल को दो-तीन बार पढ़कर ही जवाब दें। साथ ही, आपको तनावपूर्ण माहौल में भी गति के साथ सटीकता बनाकर रखनी होगी। इसके लिए आवश्यक है कि पिछले वर्ष के पेपर और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करें। साथ ही शॉर्ट ट्रिक्स का इस्तेमाल करने से परहेज न करें।