SSC CHSL 2024 Admit Card
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@ssc.gov.in.)
एडमिट कार्ड में शामिल हें ये विवरण
एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और समय, पते के साथ परीक्षा स्थल, उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट का समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
SS CHSL Tier II Exam Date: 18 नवंबर को है परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। आयोग 24 नवंबर, 2024 तक इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। एसएससी सीएचएसएल भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य विभाग में कुल 3,712 रिक्तियों को भरना है।
SSC CHSL Tier II Exam Pattern: सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा पैटर्न
टियर 2 परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होंगे- सेक्शन 1, 2 और 3। टियर 2 परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सत्र-। में सेक्शन-।, सेक्शन-॥ और सेक्शन-।।। के मॉड्यूल-। का संचालन शामिल होगा। सत्र-।। में सेक्शन-।।। के मॉड्यूल-।। का संचालन शामिल होगा। उम्मीदवारों के लिए टियर-2 के सभी सेक्शन को पास करना अनिवार्य होगा।
SSC CHSL Admit Card 2024 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लिंक पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपनी लॉगिन जानकारी प्रदान करें।
- लॉग इन करने के बाद, आपका SSC CHSL टियर ।। 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आपको यह सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश पत्र की जांच करनी होगी कि उसमें कोई वर्तनी संबंधी गलती या तथ्यात्मक त्रुटि नहीं है।
- भविष्य के संदर्भ के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।