एसएससी सीएचएसएल के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टियर II परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (सीएचएसएलई), 2022 का टियर-2 26 जून, 2023 को आयोजित किया जाना है।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/सांविधिक निकायों/अधिकरणों आदि के लिए अवर मंडल लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक, और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर लगभग 4,500 रिक्तियां हैं।