फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2022: यहां मिलेंगे एसएससी सीएचएसएल के प्रवेश-पत्र, कौशल परीक्षा छह जनवरी को होगी

Wed, 28 Dec 2022 06:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Skill Test Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल 2021 भर्ती की कौशल परीक्षा यानी स्किल टेस्ट छह जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाने वाला है।
विज्ञापन
SSC CHSL Skill Test - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Skill Test Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल 2021 भर्ती की कौशल परीक्षा यानी स्किल टेस्ट छह जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाने वाला है। जल्द ही एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) 2021 स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार एसएससी के अपने संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल डिस्क्रिप्टिव (टियर-2) परीक्षा परिणाम 16 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था। 

विज्ञापन

SSC Recruitment 12वीं पास के लिए थी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों / कार्यालयों के लिए लोअर डिविजनल क्लर्क / जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक / छंटनी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर / पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एसएससी सीएचएसएल प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।

 

विज्ञापन

SSC CHSL Skill Test Admit Card 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard पर जाएं।
  2. एडमिट कार्ड टैब पर जाएं- सीएचएसएल-एडमिट कार्ड लिंक (उपलब्ध) पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर/पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें