कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इसी बीच आयोग ने एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार किये बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी है। SSC ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू की थी और यह सात मार्च को समाप्त हो जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CHSL भर्ती 2021 के लिए टियर 1 की परीक्षा इसीसाल मई महीने में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC की इस भर्ती में या अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
किन पदों पर मिलता है काम करने का मौका :
CHSL भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्रीऑपरेटर (DEO) के पदों पर काम करने का मौका मिलता है। इस भर्ती में सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले टियर 1 की परीक्षा में एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT) में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा और फिर आखिरी चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
इस स्पीड से करनी होगी टाइपिंग :
इस भर्ती में हिस्सा लेकर LDC, JSA, PA तथा SA के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को टियर 3 की परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशनके मुताबिक यह टेस्ट हिंदी तथा इंग्लिश भाषाओं में होगा और अभ्यर्थी आवेदन करते समय ही टाइपिंग टेस्ट के लिए भाषा का चयन कर सकते हैं। टाइपिंग टेस्ट के लिए इंग्लिश भाषा काचयन करने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग करनी होगी जबकि हिंदी भाषा मे टाइपिंग करने वाले अभ्यर्थियों को 30 शब्द प्रति मिनट के स्पीड सेटाइपिंग करनी होगी। वहीं, DEO के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इसवक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।