वे उम्मीदवार जो SSC CHSL परीक्षा 2021 के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और जिन्हें हाल ही में CHSL परीक्षा देने का इंतजार है, ऐसे अभ्यर्थियों को बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने कोरोना के मामलों को बढ़ता देख CHSL परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार एसएससी CHSL भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले चरण की लिखित परीक्षा 12 से 27 अप्रैल को होनी तय थी । इसके लिए 27 मार्च से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। उन सभी परीक्षाओं में स्थितियां सामान्य ना होने के लिए आयोग ने रोक लगा दी गई है। इसके लिए वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं। जिसकी सूचना आयोग ने एक नोटिस के जरिए जारी की है।
नोटिस के अनुसार, ‘देश भर में COVID-19 मामलों में उछाल के कारण,आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) को स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालात सामान्य होते ही शेष क्त परीक्षा के अभ्यर्थियों को नियत समय पर सूचित किया जाएगा। साथ ही परीक्षाओं से जुड़ी अन्य जानकारियाँ जल्द ही जारी कर दी जाएंगी।’
ऐसे जारी रखें अपनी तैयारी