3,515 उम्मीदवारों में कितनों ने FIX और FLOAT विकल्प चुने?
स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन (IV) प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी स्थिति के अनुसार FIX या FLOAT विकल्प चुना। कुछ उम्मीदवारों को खाली हुई सीटों के कारण नई पोस्ट भी मिली। आंकड़े इस तरह रहे:
- FIX विकल्प: 2,260 उम्मीदवार
- FLOAT विकल्प: 927 उम्मीदवार
- नई आवंटित सीटें: 328 उम्मीदवार
- कुल उम्मीदवार: 3,515
FIX का मतलब उम्मीदवार ने FRTA में मिली पोस्ट और विभाग को तय कर लिया। FLOAT चुनने वाले उम्मीदवारों ने मौजूदा आवंटन बनाए रखते हुए बेहतर विकल्प के लिए ऊपर जाने की संभावना रखी।
वहीं, 328 उम्मीदवारों को उन सीटों पर नई पोस्ट मिलीं, जो कुछ उम्मीदवारों के Identity Verification में उपस्थित नहीं होने के कारण खाली हुई थीं।
परिणाम पीडीएफ और कटऑफ यहां देखें...
बराबर अंक आने पर मेरिट कैसे तय हुई?
यदि टियर-II में दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक समान रहे, तो इंटर-से मेरिट तय करने के लिए क्रमवार टाई-ब्रेकिंग नियम अपनाया गया। क्रम इस प्रकार रहा:
- टियर-II के कुल अंक
- टियर-II के सेक्शन-I के अंक
- टियर-I के कुल अंक
- जन्म तिथि, जिसमें अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई
इस प्रक्रिया से समान अंक वाले उम्मीदवारों के बीच अंतिम मेरिट तय की गई।
अब चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला कदम क्या होगा?
कुल 3,515 अनुशंसित उम्मीदवारों के इलेक्ट्रॉनिक डोजियर यानी e-dossier संबंधित यूजर डिपार्टमेंट्स और नियुक्ति प्राधिकरणों को भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों के स्तर पर होगी। इसमें मुख्य रूप से शामिल है:
- भौतिक रूप से दस्तावेजों का सत्यापन
- चरित्र और पूर्ववृत्त (Background) की जांच
- मेडिकल जांच
- नियुक्ति पत्र जारी करना
इसका मतलब है कि एसएससी की ओर से अंतिम प्रावधिक परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति से जुड़ी अगली औपचारिकताएं संबंधित नियुक्ति प्राधिकरण पूरी करेंगे।