फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2022 : अभ्यर्थियों से सीएचएसएल आवेदन में गलती होने पर कब मिलेगा सुधार का मौका, जानें यहां

Sat, 10 Dec 2022 11:41 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

एसएससी द्वारा 12वीं पास युवाओं के लिए फरवरी मार्च 2023 में आयोजित की जाने वाली CHSL परीक्षा 2022 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष 30 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
एसएससी सीएचएसएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर कर्मचारी चयन आयोग SSC CHSL परीक्षा के जरिए भर्ती करता है। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए मौजूदा समय में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 18 से 27 वर्ष तक के 12वीं पास युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए शुल्क अदा करना होगा। हालांकि उम्र सीमा और आवेदन शुल्क में अलग - अलग कैटेगरी के अनुसार छूट का प्रावधान है। ऐसे उम्मीदवार जिनसे आवेदन के दौरान फॉर्म में गलती हो जाती है। एसएससी द्वारा आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाने पर इन उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म करेक्ट करने का मौका दिया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल द्वारा 4500 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए 30 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसलिए परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Course : Join Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 
एसएससी सीएचएसएल सैलरी 
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी सीएचएसएल ईबुक 

जानें कब कर सकते हैं आवेदन फॉर्म में करेक्शन

एसएससी द्वारा सीएचएसएल परीक्षा के लिए 9-10 जनवरी 2023 को आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी दो बार फॉर्म को करेक्ट कर सबमिट कर सकते हैं।

आवेदन त्रुटि सुधार में लगेगा ये शुल्क

आयोग ने निर्देशों में कहा है कि आवेदन फॉर्म में करेक्शन केवल वही उम्मीदवार कर सकते हैं जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से खत्म की थी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए आयोग को 200 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। दूसरी बार करेक्शन कर रहे उम्मीदवार को 500 रुपए करेक्शन शुल्क देना होगा। 

इस कोर्स में क्या है खास

  • 441 से अधिक वीडियो क्लास, प्रक्टिस सेशन और रिकॉर्डेड सेशंस
  • साप्ताहिक मॉक टेस्ट
  • हर हफ्ते गणित और अंग्रेजी में 2 घंटे का लाइव सवाल जवाब सत्र
  • 200 से अधिक पीडीएफ नोट्स
  • रिकॉर्डेड बैक अप 

 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें