फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2019: टियर-1 परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें पूरी जानकारी

Thu, 20 Jun 2019 09:29 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में यूपी-बिहार के करीब 8.48 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे
  • परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)- 2018 की टियर-1 परीक्षा 01 से 11 जुलाई के बीच होगी। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए देश भर में 31 लाख, जबकि एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) में करीब 8.48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग की ओर से ऑनलाइन परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 01 से 02 बजे तक और तीसरी पाली शाम 04 से 05 बजे के बीच आयोजित कराई जाएगी।

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 9 और बिहार के 6 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसएससी की ओर से परीक्षार्थियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.cr.org पर दी गई है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक अवश्य पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने केंद्र और अभ्यर्थी-
  • उत्तर प्रदेश के आगरा में 10 केंद्रों पर 64784
  • अलीगढ़ में एक केंद्र पर 10782
  • प्रयागराज में 12 केंद्रों पर 67543
  • बरेली में तीन केंद्रों पर 26614
  • गोरखपुर में आठ केंद्रों पर 51574
  • झांसी में दो केंद्रों पर 10569
  • कानपुर में नौ केंद्रों पर 78149
  • लखनऊ में 12 केंद्रों पर 108255
  • मेरठ में चार केंद्रों पर 42998
  • वाराणसी में 13 केंद्रों पर 77054
  • मुरादाबाद के दो केंद्रों पर 13454
  • बिहार के आरा के एक केंद्र पर 5750
  • औरंगाबाद के एक केंद्र पर 5960
  • भागलपुर के एक केंद्र पर 11506
  • दरभंगा के एक केंद्र पर 5736
  • मुजफ्फरपुर के तीन केंद्रों पर 26901
  • पटना के 30 केंद्रों पर 220462
  • पुरनिया के तीन केंद्रों पर 20794 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

    इस प्रकार मध्य क्षेत्र के 116 केंद्रों पर कुल 848885 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें