फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Tier II: सीजीएल टियर-2 के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, इस तरह से कर सकेंगे डाउनलोड; पढ़ें नोटिस

Tue, 14 Jan 2025 11:42 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier II Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग आज आधिकारिक वेबसाइट पर योग्य उम्मीदवारों के लिए एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर-2 एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier II Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 14 जनवरी को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर-2) 2024 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को टियर 2 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन


टियर-2 परीक्षा 18 से 20 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा परिणाम 5 दिसंबर, 2024 को घोषित किया गया था। टियर- 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए टियर-1 में 1.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है, "जिन उम्मीदवारों ने 'स्वयं स्क्राइब' का विकल्प चुना है, उन्हें 13.01.2025 (रात 11:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर अपने स्क्राइब को पंजीकृत करना होगा। उक्त परीक्षा के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' और 'स्क्राइब का प्रवेश पास (स्वयं स्क्राइब के लिए)' संभवतः 14.01.2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट ( https://ssc.gov.in/ ) पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से इसी तरह से एक्सेस किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट पर 08.01.2025 को प्रकाशित नोटिस में उपलब्ध हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम के अनुसार, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (जेएसओ) के पद के लिए टियर 2 परीक्षा के लिए 18,436 उम्मीदवारों को और सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड 2 के पद के लिए 2,833 उम्मीदवारों को और अन्य के लिए 1,65,240 उम्मीदवारों को चुना गया है। 

एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी अक्तूबर में जारी की गई थी। परिणाम घोषित करने में देरी के कारण, दिसंबर में होने वाली एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई थी।

टियर-2 परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद का प्रोसेस

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 8 पदों के लिए शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा मानकों को भी उत्तीर्ण करना होगा इंस्पेक्टर (केंद्रीय उत्पाद शुल्क)-सीबीआईसी, इंस्पेक्टर (परीक्षक) सीबीआईसी, इंस्पेक्टर (निवारक अधिकारी) सीबीआईसी, इंस्पेक्टर-सीबीएन, सब-इंस्पेक्टर-सीबीएन, वित्त मंत्रालय, एनसीबी में सब-इंस्पेक्टर/ जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर, एमएचए, सब-इंस्पेक्टर-सीबीआई और सब-इंस्पेक्टर-एनआईए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें