19 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति
आयोग ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह आपत्ति विंडो 19 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक चुनौती के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 19 अक्तूबर की रात्रि 9:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि डाउनलोड किया गया प्रश्नपत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण के लिए होगा। इस संबंध में एक वचन चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल किया गया है, जो लॉगिन करने पर अभ्यर्थियों को दिखाई देगा। उम्मीदवारों को यह निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आपत्ति दर्ज करानी होगी।