फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: एसएससी ने जारी किया सीजीएल टियर-1 का अतिरिक्त परिणाम, 609 अभ्यर्थियों को टियर-2 में शामिल होने की अनुमति

Sat, 18 Jan 2025 07:51 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2024: एसएससी ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा से पहले टियर-1 परीक्षा का अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। इसमें 609 उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
SSC CGL Tier-I Additional Result - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@ssc.gov.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier-I Additional Result: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के आदेशों के मद्देनजर, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-I का अतिरिक्त परिणाम (Additional Result) जारी किया है। रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 20 जनवरी को निर्धारित संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-2 के लिए 609 अतिरिक्त उम्मीदवारों को उपस्थित होने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने पिछले साल दिसंबर में घोषित एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम और सूची 3 पदों के लिए एसएससी सीजीएल कट-ऑफ को संशोधित किया है। लिखित परीक्षा के आधार पर टियर-2 में उपस्थित होने के लिए कुल 1,65,240 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें आयोग की गाइडलाइंस
विज्ञापन



 

आयोग ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "अब, एलडी कैट, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली द्वारा पारित ओए संख्या 474/2025 में दिनांक 16.01.2025 के आदेश और ओए संख्या 239/2025 में दिनांक 17.01.2025 के आदेश के अनुपालन में, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 के कुल 25+500=525 उम्मीदवारों को उपर्युक्त ओए के परिणाम के अधीन, 20 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा के टियर- ।। में अनंतिम रूप से उपस्थित होने की अनुमति दी जा रही है।"


 

SSC CGL Admit Card: आज शाम 6 बजे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

तदनुसार, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 609 अतिरिक्त उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऐसे उम्मीदवार 18 जनवरी शाम 7 बजे से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी जरूर पढ़ें आयोग के निर्देश
 
विज्ञापन

SSC CGL Cut-Off: एसएससी सीजीएल कट-ऑफ

श्रेणीवार एसएससी सीजीएल कटऑफ और अतिरिक्त उम्मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है:
वर्ग मूल कट-ऑफ संशोधित कट-ऑफ अतिरिक्त उम्मीदवारों की संख्या
अनुसूचित जाति 126.45554 126.42235 49
अनुसूचित जनजाति 111.88930 111.85520 25
अन्य पिछड़ा वर्ग 146.26291 146.23244 115
अनारक्षित 153.18981 152.97275 275
ईडब्ल्यूएस 142.01963 141.82144 145
कुल     609
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें