फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2025 Tier 2 Final Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर-2 की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 17 Jun 2026 11:40 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key: एसएससी ने सीजीएल 2025 (Tier-II) की फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन कर 17 जून से 16 जुलाई 2026 तक इसे देख सकते हैं। इसके बाद प्रिंटआउट का विकल्प नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 टियर-2 को लेकर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा परीक्षा की फाइनल आंसर-की, अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट और क्वालिफाइड व नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

16 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा लिंक

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीजीएल टियर-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 14 मई 2026 को घोषित किया गया था। अब अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत फाइनल आंसर-की और रिस्पांस शीट को 17 जून 2026 (रात 09:00 बजे) से 16 जुलाई 2026 (रात 09:00 बजे) तक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

मार्क्स और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध

फाइनल आंसर-की के साथ-साथ परीक्षा में शामिल हुए सभी सफल और असफल उम्मीदवारों के नंबर भी आयोग की नई वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर लाइव कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने अंक भी इसी समय सीमा (17 जून से 16 जुलाई 2026) के भीतर ही चेक कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे समय रहते अपनी फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि निर्धारित समय सीमा (16 जुलाई 2026) समाप्त होने के बाद यह सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें