कर्मचारी चयन आयोग ने 30 अक्टूबर 2019 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर -2) 2018 के लिए प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी की हैं। वे उम्मीदवार जो SCC CGL परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC 2019 CGL टीयर 2 अंतिम उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक खबर में आगे दिया हुआ है। उम्मीदवार 29 नवंबर 2019 को या उससे पहले दिए गए लिंक के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं ।
- SSC CGL टियर 2 परीक्षा 11 सितंबर 2019 से 14 सितंबर 2019 तक आयोजित की गई थी।
- SSC CGL टियर 2 रिजल्ट 25 अक्टूबर 2019 को घोषित किया गया था।
- एसएससी सीजीएल टियर 2 2018 में लाखों उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
- बता दें कि एसएससी सीजीएल 2 परीक्षा में कुल 57921 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टीयर 3 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।बता दें, यह एक डिस्क्रिप्टिव टाइप पेपर है जो 29 दिसंबर 2019 को आयोजित किया जाना है।
ये भी पढ़ें- उम्मीदवारों का इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन, आज ही करें आवेदन
अपनी उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।