कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2019 जारी कर दी है। संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 1 परीक्षा 2019 उत्तर कुंजी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो SSC CGL टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, SSC की वेबसाइट ssc.nic.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SSC CGL उत्तर कुंजी 2019: डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक एक नई विंडो या पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। उसके बाद एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की के लिंक का चयन करें।
- एक नयी विंडो खुलेगी। उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- SSC CGL फाइनल उत्तर कुंजी 2019 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
ये भी पढ़ें- कुछ कोर्सेस के लिए बंद होने वाली है स्कॉलरशिप, सरकार कर रही है विचार
उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।