फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसी: सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए सिटी स्पिल जारी, प्रवेश पत्र एग्जाम से 2-3 दिन पहले होंगे उपलब्ध

Tue, 22 Sep 2026 10:25 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना एग्जाम सिटी देख सकते हैं, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से 2-3 दिन पहले उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 टियर-1 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


आयोग की ओर से 12 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) 2026 टियर-1 का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा।

स्क्राइब सुविधा के लिए नया रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

आयोग ने बताया कि जो उम्मीदवार परीक्षा में ‘अपना स्क्राइब’ (Own Scribe) सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें स्क्राइब से जुड़ी नई व्यवस्था का पालन करना होगा। 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए सभी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन हटा दिए गए थे। ऐसे में स्क्राइब के रूप में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को नया रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।

अब स्क्राइब रजिस्ट्रेशन को आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) से जोड़ दिया गया है। इसलिए स्क्राइब और उम्मीदवार दोनों के लिए नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 सितंबर तक कर सकेंगे OTR मैपिंग

SSC के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अपना स्क्राइब चुना है, उन्हें अपने स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा कर OTR मैपिंग करनी होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 को रात 11 बजे तक अपने स्क्राइब का OTR मैप कर सकते हैं। आयोग केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब एंट्री पास जारी करेगा, जिन्होंने निर्धारित समय तक सफलतापूर्वक OTR मैपिंग पूरी कर ली होगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपने स्क्राइब के रूप में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम आयु सीमा 4 नवंबर 2025 को जारी अद्यतन नीति के अनुसार निर्धारित होगी। स्क्राइब सुविधा से संबंधित अन्य सभी नियम संबंधित परीक्षा अधिसूचना के अनुसार लागू रहेंगे।

सिटी स्लिप में ये विवरण होंगे शामिल

परीक्षा शहर की सूचना पर्ची में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, पंजीकरण या आवेदन विवरण, SSC CGL टियर-1 परीक्षा की तारीख, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश दिए होंगे।

कैसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची?

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन/रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या/यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद SSC CGL परीक्षा 2026 से संबंधित लिंक पर जाएं।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपना परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि जांचें।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें