कर्मचारी चयन आयोग (SSC- Staff Selection Commission) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL- Combined Graduate Level) टियर -1 परीक्षा 2019 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ये आंसर-की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई हैं। बता दें कि SSC ने 1 जुलाई, 2020 को पहले ही CGL टियर 1 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। हालांकि, SSC ने अब अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठे वे प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in है। उम्मीदवार आंसर-की केवल 8 अगस्त, 2020 तक देख पाएंगे।
- बता दें कि एसएससी सीजीएल परीक्षा में कुल 9,78,103 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
- ये परीक्षा 3 मार्च से 9 मार्च को आयोजित की गई थी।
- इनमें से 1,53,621 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। अब ये उम्मीदवार टियर- II और टियर- III परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित होंगे।
- इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8,582 रिक्त पद भरे जाएंगे।
- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, SSC CGL टियर II 12 से 15 अक्टूबर तक और टियर- III 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (JSO), और सांख्यिकीय अन्वेषक (SI) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
SSC CGL उत्तर कुंजी 2019: कैसे डाउनलोड करें-
चरण 1 : सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगा। वहां भी एक लिंक मौजूद होगा। उस पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपके सामने एक और पीडीएफ खुलेगा, डाउनलोड करें।
उत्तर कुंजी के लिए यहां क्लिक करें...