SSC 2022 इस क्रम आयोजित होंगी परीक्षाएं
आयोग द्वारा घोषित की गई परीक्षाओं में से सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-10 (Selection Post Examination, Phase-X, 2022) सबसे पहले आयोजित की जाएगी। इसके बाद सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Combined Graduate Level, Tier-II Examination, 2021) टियर-2 और संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Combined Graduate Level, Tier-III Examination, 2021) टियर-3 परीक्षा आयोजित होगी।
SSC 2022 इन तिथियों पर होंगी परीक्षा
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आठ और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके बाद एसएससी सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा टियर-2 आठ और 10 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से ये दोनों परीक्षाएं सीबीई यानी कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम मोड में आयोजित की जानी है।
जबकि सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा टियर-3 परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। हालांकि, एसएससी ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि आयोग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम में आपात स्थिति या सरकारी आदेशों के अनुरूप बदलाव किया जा सकता है। बदलाव हाने की स्थिति में आयोग की ओर से अलग से अधिसचूना जारी की जाएगी।
एसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 (Revised Exam Calender) जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 देख सकते हैं। आयोग ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL), दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) / हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) जैसी परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथियों में बदलाव किया है।
अधिक जानकारी के लिए
यहां क्लिक करें - SSC Revised Exam Calendar 2022-23 Out