फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया होने वाली है शुरू, जानिए पिछली CGL भर्ती का क्या है अपडेट

Tue, 06 Sep 2022 01:50 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। हर साल इस भर्ती में देशभर से लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
SSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के लिए जल्द ही एक बड़ा मौका मिलने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 10 सितंबर 2022 से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरुआत करने वाला है। SSC की यह भर्ती इस बार युवाओं के लिए बेहद ही खास रहने वाली है। क्योंकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के जरिए SSC तकरीबन 10 से 15 हजार पदों पर भर्ती कर सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर देनीं चाहिए। 10 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी एक अक्तूबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC E-Book Course - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के सपने को साकार बना सकते हैं।

पिछली CGL भर्तियों के लिए कहां तक पहुँची है बात :

SSC अभी CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ CGL की अन्य भर्तीयों के लिए भी चयन प्रक्रिया जारी है। दरअसल आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल के बीच आयोजित की थी और इसके दूसरे टियर की परीक्षा 8 से 10 अगस्त 2022 के बीच तथा तीसरे टियर की परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की है। आयोग अब जल्द ही दूसरे और तीसरे टियर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है और चौथे टियर की परीक्षा आयोजित कर सकती है। वहीं आयोग ने CGL भर्ती 2020 के लिए चौथे टियर की परीक्षा 4 और 5 अगस्त2022 को आयोजित की है और अब जल्द ही इसका रिजल्ट जारी करके आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

CGL भर्ती 2022 के लिए कब तक होगी परीक्षा :

सीजीएल भर्ती 2022 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसकी तैयारियों में अभी से ही जुट जाना चाहिए। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी के लिए ज्यादा दिन का समय नहीं मिलने वाला है। SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CGL भर्ती 2022 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन दिसंबर 2022 में ही किया जाना है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए SSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें