फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Recruitment 2021: आवेदन प्रक्रिया हो गयी समाप्त, इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मिलती है कितनी सैलरी, जानें यहाँ

सार

CGL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2022 को समाप्त होने जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 से एक फरवरी 2022 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने आवेदन में सुधार भी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी, 2022 को समाप्त हो गयी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 से एक फरवरी 2022 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने आवेदन में सुधार भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Online Coaching Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

कितनी मिलती है सैलरी :

इस भर्ती के अंतर्गत लेवल 8, लेवल 7, लेवल 6, लेवल 5 और लेवल 4 जैसे कुल 5 पे लेवल के पोस्ट आते हैं। इन पांचों पे लेवल के पदों पर सैलरी अलग अलग होती है। 8 वे पे लेवल के तहत आने वाले पदों के लिए ग्रेड पे 4800 रुपए और पे स्केल 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये होगा। जबकि, 7 पे लेवल के पदों पर ग्रेड पे 4600 रुपये और पे स्केल 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये, 6 पे लेवल के पदों पर ग्रेड पे 4200 रुपये और पे स्केल 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये, 5 पे लेवल के पदों पर ग्रेड पे 2800 रुपये और पे स्केल 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तथा 4 पे लेवल के पदों पर ग्रेड पे 2400 रुपये और पे स्केल 25,500 रुपये से 81,100 रुपये होगा। CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता तथा शहरों के अनुसार हाउस रेंट अलाउंस के साथ अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है।

अप्रैल में हो सकती है परीक्षा :

SSC द्वारा CGL भर्ती 2021 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित हो सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 और फिर इसमें सफल होने के बाद CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर और चौथे एवं आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट/डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, NDA/NA जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें