फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC 2020: एमटीएस, सीजीएल, जेई परीक्षा के परिणामों का है इंतजार तो पढ़ें ये नोटिस

Sat, 25 Apr 2020 02:38 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने हाल ही में एक नोटिस में जारी किया है, जिसमें लिखा है कि जूनियर इंजीनियर (जेई) 2018 पेपर 2, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा पेपर-2 और संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL)  2018 टियर- III परीक्षा के परिणाम स्थगित कर दिए हैं। अभी इनके लिए कोई नई तिथि जारी नहीं हुई है। अगले नोटिस के जारी होने तक उम्मीदवारों को इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन


बता दें कि एमटीएस और सीजीएल 2018 के लिए परिणाम 30 अप्रैल, 8 मई को घोषित किए जाने थे, जबकि सीजीएल 2019 के परिणामों के लिए कोई तारीख की घोषणा नहीं की गई थी।  एसएससी जेई परीक्षा का परिणाम 9 अप्रैल को जारी किया जाना था। 

वहीं लॉकडाउन के दौरान निरस्त की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा तीन मई के बाद की जाएगी। आयोग के सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए हुई विशेष बैठक में परीक्षा की नई तिथि के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस अवधि में होने वाले सभी परीक्षाओं की तिथियों को रद्द करने का फैसला किया गया। नई तिथि की घोषणा लॉकडाउन की अवधि तीन मई को पूरी होने के बाद की जाएगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह तय किया गया कि सभी परीक्षाओं, जिसके लिए परीक्षार्थियों को देश के अलग- अलग भागों की यात्रा करनी पड़ती है, की तिथियों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें