फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Final Result 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी; 18174 उम्मीदवार हुए सफल

Thu, 13 Mar 2025 08:57 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Final Result 2024: एसएससी सीजीएल 2024 का फाइनल रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में 18,174 ने सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
SSC CGL Final Result 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Final Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 18,174 उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

SSC CGL 2024: कट-ऑफ मार्क्स

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में उनकी कुल प्रदर्शन के आधार पर कट-ऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। SSC ने कट-ऑफ मार्क्स को निम्नलिखित श्रेणियों के अनुसार घोषित किया है:

श्रेणी कट-ऑफ अंक उपलब्ध उम्मीदवारों की संख्या
SC 285.46 15,875
ST 266.50 8,295
OBC 306.28 28,628
EWS 300.04 14,575
UR 322.77 11,631
ESM 202.28 5,497
OH 258.66 1,043
HH 181.89 1,011
VH 219.45 810
PwD- अन्य 136.73 686
कुल - 88,051

यह कट-ऑफ सभी श्रेणियों के लिए हैं, सिवाय सांख्यिकी अन्वेषक (SI) ग्रेड 2 पदों के लिए, जिनकी कट-ऑफ अलग है।

विज्ञापन

SSC CGL 2024: चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल परीक्षा में तीन मुख्य चरण होते हैं – टियर 1, टियर 2 और दस्तावेज सत्यापन और कौशल परीक्षण। एसएससी सीजीएल  टियर 1 एक क्वालिफाइंग परीक्षा है और जिन उम्मीदवारों ने इसे पास किया है, उन्हें टियर 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। इस साल, टियर 2 परीक्षा 18, 19, 20, और 31 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।

सफल उम्मीदवारों को टियर 1 और टियर 2 के अंक के आधार पर फाइनल चयन किया जाता है। इसके बाद, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और विशेष पदों के लिए DEST (Data Entry Speed Test) या CPT (Computer Proficiency Test) जैसे कौशल परीक्षणों से गुजरना होता है।

फाइनल चयन के लिए आवश्यक ऑनलाइन विकल्प

एसएससी ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया कि केवल उन उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए विचार किया गया है, जिन्होंने ऑनलाइन विकल्प/प्राथमिकता दर्ज किया था। इसके अनुसार, जो उम्मीदवार टियर 1 और टियर 2 में पास हुए और जिन्होंने अपना ऑनलाइन विकल्प/प्राथमिकता दर्ज किया, उन्हें आगे के चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

SSC CGL Final Result 2024: कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले एसएससी सीजीएल 2024 का रिजल्ट फाइनल चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको "कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2024 - डिक्लेरेशन ऑफ फाइनल रिजल्ट" का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुल जाएगी जिसमें एसएससी सीजीएल  2024 के फाइनल रिजल्ट की सूची होगी।
  • इसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए होंगे।
  • अब आप अपना रोल नंबर या नाम PDF में सर्च करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें