कर्मचारी चयन आयोग (
SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार जो SSC CGL 2017 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकेंगे।
आपको बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी। जिनमें से असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 599 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 50 पद और 30 अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। इस तरह कुल 7471 पदों को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 31 अगस्त, 2018 को परीक्षा परिणाम के जारी होने पर रोक लगा दी थी। SSC CGL पेपर लीक के आरोप के कारण भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पेपर लीक के आरोप की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
सीबीआई जांच होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई, 2019 को इस परीक्षा परिणाम पर लागी रोक हटा दी। अब वे उम्मीदवार जो इतने लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबर आई है। आप अपने परिणाम को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दी गई सीधे लिंक से प्राप्त कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।