SSC CGL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा/CGL 2021 के टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज शुक्रवार 29 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस टियर वन परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और टियर-2 में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।