फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 की कटऑफ में हुआ बदलाव, क्या इससे रिजल्ट पर पड़ेगा कोई असर? यहां जानें

Wed, 14 Jan 2026 05:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2025 Cut Off Revised: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-I परीक्षा की कटऑफ में संशोधन किया है। 18 दिसंबर 2025 को जारी रिजल्ट में तकनीकी गलती के कारण यह संशोधन किया गया है। आइए जानते हैं कि इससे परिणाम पर कोई असर पड़ेगा या नहीं...
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2025 Tier I Cut Off Revised: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ा करेक्शन नोटिस जारी किया है। आयोग के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को जारी रिजल्ट में लिस्ट-3 की कटऑफ टेबल में तकनीकी गलती पाई गई थी। अब आयोग ने सही कटऑफ अंक और योग्य अभ्यर्थियों की संख्या जारी कर दी है।

विज्ञापन

रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा कोई असर

एसएससी ने साफ किया है कि इस सुधार से किसी भी उम्मीदवार के रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा और न ही लिस्ट-3 में किसी का नाम जोड़ा या हटाया गया है। 14 अक्तूबर 2025 को री-शेड्यूल शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अंक नॉर्मलाइज कर दिए गए हैं। 18 दिसंबर 2025 को जारी रिजल्ट नोटिस की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह अपरिवर्तित रहेंगी।



संशोधित कटऑफ नोटिस...
विज्ञापन

SSC CGL 2025 Revised Cut Off: सीजीएल टियर-1 की संशोधित कटऑफ

श्रेणी पहले जारी कटऑफ अंक पहले दिखाए गए उम्मीदवार संशोधित कटऑफ अंक संशोधित उम्मीदवार
SC 114.97063 25,338 115.02843 25,229
ST 106.36936 11,729 106.38576 11,722
OBC 130.36617 43,260 130.36617 43,260
EWS 127.41630 20,268 127.41630 20,268
UR 136.83159 20,035* 136.40215 20,723*
ESM 92.80460 3,511 92.82040 3,509
OH 100.87394 1,667 100.87394 1,667
HH 68.79973 1,550$ 68.79973 1,550$
VH 72.00006 1,615# 72.05369 1,612#
Other-PwD 41.70541 1,445^ 40.17527 1,487^
कुल   1,30,418   1,31,027
  • कुल योग्य उम्मीदवारों की संख्या में 29 ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनका परिणाम रोका गया है और इन्हें 18 दिसंबर 2025 को जारी लिस्ट-3 (1,30,998 उम्मीदवार) में शामिल नहीं किया गया था।
  • एचएच (श्रवण बाधित) कटऑफ पर चयनित उम्मीदवारों में ईएसएम श्रेणी के 10 अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
  • वीएच (दृष्टिबाधित) कटऑफ पर ईएसएम वर्ग के 4 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं।
  • अन्य-पीडब्ल्यूडी कटऑफ के अंतर्गत ईएसएम श्रेणी के 33 अभ्यर्थी भी शामिल किए गए हैं।
  • इसके अलावा, अनारक्षित कटऑफ पर चयनित उम्मीदवारों में 3772 एससी, 910 एसटी, 25319 ओबीसी, 11014 ईडब्ल्यूएस, 42 ईएसएम, 110 ओएच, 11 एचएच, 79 वीएच और 07 अन्य-पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में दिखाया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन से पहले जारी लिस्ट-3 में किसी भी उम्मीदवार का नाम जोड़ा या हटाया नहीं गया है और किसी भी अभ्यर्थी के परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें