क्षेत्रीय कार्यालयों से पुष्टि के बाद होगी परीक्षा
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि हर शिकायत की जांच क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा की जा रही है और केवल सही पाई गई शिकायतों को ही री-एग्जाम में शामिल किया जाएगा। उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और कैंडिडेट पोर्टल पर अपडेट देखते रहें।
आयोग ने बयान में कहा, "प्रत्येक शिकायत की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। जहां दावे सही पाए गए, वहां प्रभावित उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जाएगा। इनकी पुनः परीक्षा 26.09.2025 तक आयोजित की जाएगी।"
SSC CGL 2025: परीक्षा रद्द होने पर सफाई
एसएससी अध्यक्ष गोपालकृष्णन एस ने बताया कि इस बार 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पहली बार कोलकाता के चुनिंदा केंद्रों पर परीक्षा लैपटॉप पर आयोजित की जा रही है। आयोग का लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाना और भविष्य में सिंगल-शिफ्ट एग्जाम की दिशा में कदम बढ़ाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवारों के अनुभव सीधे साझा करने के लिए फीडबैक पोर्टल शुरू किया गया है। हाल ही में आयोग ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैल रही व्यापक परीक्षा रद्द होने की अफवाहें गलत हैं। पूरे देश में परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है।
कुल 2,435 निर्धारित शिफ्टों में से केवल 25 शिफ्टें रद्द हुईं, जिससे 7,705 उम्मीदवार प्रभावित हुए। इनकी परीक्षा पहले ही रीशेड्यूल कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित अधिकांश शिफ्टों की परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच कराई जाएगी। यह परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक, 227 केंद्रों पर, कई शिफ्टों में आयोजित हो रही है।