सिर्फ दो बार बदलाव करने का मौका
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र सुधार विंडो' के दौरान अपने संशोधित/सही आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। यानी अगर उसने अपने अपडेट किए गए आवेदन में भी कोई गलती की है, तो उसे आवश्यक सुधार/संशोधन करने के बाद एक और संशोधित/सही आवेदन फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में कोई और सुधार नहीं किया जाएगा।"
SSC CGL Syllabus: अगस्त में होगी सीजीएल टियर-1 परीक्षा, अच्छे से समझ लें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
इतना है सुधार शुल्क
जो अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं, उन्हें संशोधन के बाद अपने ऑनलाइन आवेदन को फिर से जमा करने के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
SSC CGL 2025: टियर-1 और टियर-2 एग्जाम कब होंगे आयोजित?
एसएससी सीजीएल परीक्षा टियर 1 संभावित रूप से 13 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाली है और टियर-2 दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी करेगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों पर कुल 14, 582 रिक्तियों को भरना है।