फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022 :पिछले 8 वर्षों में इतने पदों पर हुई हैं नियुक्तियां, जानिये परीक्षा की पूरी प्रक्रिया

Fri, 04 Nov 2022 05:35 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले एक दशक में तकरीबन 1 लाख पदों पर एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए नियुक्तियां की हैं। इस वर्ष भी एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए करीब 20000 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए पिछले 8 वर्षों की नियुक्तियों का डेटा लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
SSC CGL - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में प्रति वर्ष रिक्त होने वाले पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) व कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल(सीजीएल) परीक्षा का आयोजन करता है। जिसके लिए हर साल लाखों आवेदन आते हैं। इस वर्ष 17 सितम्बर को आयोग द्वारा सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके अनुसार 17 सितम्बर से 13 अक्तूबर तक उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए हैं। इन उम्मीदवारों के लिए आयोग 19 और 20 अक्तूबर को करेक्शन विंडो ओपन की गई थी जिसके जरिए उम्मीदवारों ने अपने आवेदन की त्रुटि को सुधार लिया है। अगर हम बात करें बीते आठ सालों की तो आयोग ने करीब 78500 उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी है। जिसमें 2014 में सर्वाधिक 15549 पदों पर सबसे अधिक नियुक्तियां की गईं। वहीं वर्ष 2020 में सबसे कम 7035 पदों को भरा गया। इस वर्ष की बात करें तो 2022 में 20000 से अधिक पदों को भरने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर आपने भी एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है तो परीक्षा की बेहतर व पक्की तैयारी केलिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए SSC CGL (Tier-1 & Tier 2) पराक्रम बैच 2022- Join Now के जरिए आप भी अपनी तैयारी कम्प्लीट कर सकते हैं। यहां अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा परीक्षा की पूरी तैयारी कराई जा रही है। 

Tier-1 की परीक्षा दिसम्बर में

SSC CGL Exam 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मादवारों का दिसम्बर 2022 में Tier-1 एग्जाम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए 15 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एसएससीसीजीएल की टियर-2 परीक्षा के लिए अभी कोई जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर नहीं आयी है। टियर 2 के बाद टियर 3 की परीक्षा उम्मीदवारों को देनी होती है। जिसमें सफल होने के बाद ही उम्मीदवार परीक्षाके अंतिम चरण में पहुंचता है।

बीते वर्षों मे एसएससी द्वारा निकाली गई रिक्तियों की संख्या 

SSC CGL Exam Year

Number of Post

2021

7686

2020

7035

2019

8428

2018

11271

2017

9276

2016

10661

2015

8561

2014

15549

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए इन पदों पर करती है भर्ती  

  • CAG में लेखा परीक्षक
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो में सब इंस्पेक्टर
  • केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी में सब इंस्पेक्टर
  • केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, CBIC में निरीक्षक
  • CBDT में आयकर निरीक्षक
  • CBIC में कर सहायक
  • CAG में लेखाकार आदि 

ये भी पढ़ें 
विज्ञापन

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC CGL पराक्रम बैच, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेतकई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनीबाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें