फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2021: सीजीएल भर्ती की फाइनल आंसर-की हुई जारी, अभ्यर्थी केवल इस तारीख तक ही चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Thu, 21 Jul 2022 06:53 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

SSC CGL 2021 टियर-1 की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। ये आंसर-की 14 जुलाई से लेकर 12 अगस्त 2022 तक ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL 2021) टियर-1 की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। ये आंसर-की 14 जुलाई से लेकर 12 अगस्त 2022 तक ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसलिए परीक्षार्थी जल्द से जल्द एसएससी की वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की चेक कर लें। गौरतलब है कि आयोग ने एसएससी टियर -1 का रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही जारी किया था जिसमें रिजल्ट के साथ-साथ आयोग ने कैटेगरी और पदवार कटऑफ भी जारी कर दिया था। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

कब होगा टियर-2 व टियर-3 का एग्जाम 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने यह जानकारी भी साझा कर दी है कि सीजीएल 2021 के टियर-2 का एग्जाम 8 अगस्त व 10 अगस्त को कराया जाएगा। जबकि टियर -3 के एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त 2022 को होना तय है। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर साझा की गई आधिकारिक सूचना को देख सकते हैं।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें