कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस, CAPFs और CISF में सहायक उप-निरीक्षकों परीक्षा की फाइनल आसंर-की जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी उत्तीर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यह परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एसएससी द्वारा जारी फाइनल आसंर-की पर अपत्ति उठा सकते हैं। फाइनल आसंर-की पर अपत्ति उठाने का लिंक 25 अक्टूबर, 2019 तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति अपत्ति का भुगतान करना होगा।
यह दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ के लिए एसआई, एएसआई भर्ती का 2018 संस्करण है। उम्मीदवार अपनी फाइनल आसंर-की को नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइनल आसंर-की ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए गए आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब नए पेज पर SI, CAPFs, Assistant SI आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब एक पीडीएफ खुलेगी, उसमें दी नीचे गई लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5 : अब होम स्क्रीन पर परीक्षा का नाम दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 6 : फिर से नए पेज पर Click Here वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 7 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉगिन करें।
चरण 8 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
फाइनल आसंर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: भारतीय डाक विभाग से लेकर रेलवे तक में बंपर भर्तियां