कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर 16 नवंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। यह परीक्षा 15 दिसंबर 2021 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोग 25,271 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
परीक्षा की प्रक्रिया
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से लिया जाएगा। परीक्षा में प्रश्नों की भाषा केवल हिंदी और अंग्रेजी होगी। इस परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों का क्रमवार शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर जाने समय वह अपना एडमिट कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ रख लें। साथ ही एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाना और सभी कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें अपना पंजीयन क्रमांक, पासवर्ड, कैप्चा कोड को भरें और लॉगिन करें।
4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
5. आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवा लें।
डायरेक्ट लिंक