कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने पेपर I जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्रध्यापक परिणाम 2018 घोषित कर दिया है। यह परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार को सूचित किया जाता है की वे अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए और दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने परिणाम को देखें।
आपको बता दें की, SSC 26 मई, 2019 को डिस्क्रिप्टिव (पेपर -II) परीक्षा आयोजित करेगा। SSC परीक्षा पाठ्यक्रम क्षेत्रीय वेबसाइट पर पेपर II प्रवेश पत्रो को जारी किया जाएगा। वहीं पेपर - I में आयोग द्वारा जारी कट ऑफ के आने के बाद, लगभग 2041 उम्मीदवारों ने पेपर -II में उपस्थित होने के लिए पेपर I में सफल रहें हैं।
पेपर -I परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और अपने परीक्षा परिणाम को देखें। एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्रध्यापक पेपर I परीक्षा परिणाम 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।